पार्ट 25 | स्टॉप-लॉस क्या है?

स्टॉप-लॉस पहले से तय किया गया वो भाव है जहाँ पहुँचते ही तुम्हारी पोज़िशन अपने आप बंद हो जाती है। ये तुम्हारे घाटे की लिमिट है। बिना स्टॉप-लॉस के ट्रेडिंग करना जुआ खेलने जैसा है — एक गलत ट्रेड पूरा अकाउंट खा सकती है।

कैसे लगाएँ:
1. एंट्री से पहले ही स्टॉप-लॉस तय करो, बाद में नहीं
2. स्टॉप इतना दूर रखो कि नॉर्मल हलचल में न हिट हो
3. स्टॉप-लॉस को कभी घाटे की तरफ मत खिसकाओ

याद रखो: छोटा घाटा स्वीकार करना बड़े घाटे से बचने की क़ीमत है।

फॉलो करो 👇