USDⓈ-मार्जिन भविष्य अनुबंध विनिर्देश
2021-09-15 06:41
बायनेन्स फ्यूचर्स पर USDⓈ-मार्जिन फ्यूचर्स अनुबंध इनवर्स अनुबंध नहीं हैं, इसके बजाय वे रैखिक फ्यूचर्स प्रोडक्त होते हैं जिन्हें BUSD या USDT में क्वोट और व्यवस्थित किया जाता है - स्थिर कॉइन U.S. डॉलर के मूल्य से जुड़ा हुआ है।
USD-में तय अनुबंध के प्रमुख लाभों में से एक यह है कि आप आसानी से अपने रिटर्न की गणना फिएट में कर सकते/सकती हैं। यह USDⓈ-मार्जिन अनुबंधों को अधिक सहज बनाता है। उदाहरण के लिए, जब आप 500 USDT लाभ कमाते/कमाती हैं, तो आप आसानी से अनुमान लगा सकते/सकती हैं कि लाभ लगभग $500 है - क्योंकि 1 USDT का मूल्य 1 USD के करीब आंकी गई है।
USDⓈ-मार्जिन अनुबंध निम्नलिखित विशेषताएं प्रदान करते हैं:
- USDⓈ में परिनिर्धारण : अनुबंधों को मूल्य वर्गित किया जाता है और उनका निपटान BUSD या USDT में किया जाता है।
- समयावधि की समाप्ति : निरंतर और त्रैमासिक
- स्पष्ट मूल्य निर्धारण नियम : प्रत्येक USDⓈ-मार्जिन भविष्य अनुबंध एकल अनुबंध के लिए दिए गए मूल असेट की मात्रा को निर्दिष्ट करता है, जिसे "अनुबंध इकाई" के रूप में भी जाना जाता है। उदाहरण के लिए, BTC/USDT, ETH/USDT, और BCH/USDT फ्यूचर्स अनुबंध स्पॉट मार्केट के समान अपने संबंधित मूल असेट की केवल एक इकाई का प्रतिनिधित्व करते हैं।
- फंडिंग शुल्क : USDⓈ-M निरंतर अनुबंध में फंडिंग शुल्क होता है। फंडिंग भुगतान व्यापारियों के बीच अंतरित कर दिया जाता है और हर आठ घंटे में शुल्क लिया जाता है।
USDⓈ-M भविष्य अनुबंध के लिए न्यूनतम ऑर्डर काल्पनिक सीमा नियम:
प्रत्येक ऑर्डर का न्यूनतम काल्पनिक मूल्य 5 USDT की सीमा से कम नहीं होना चाहिए। यदि ऑर्डर का काल्पनिक मूल्य सेट किए गए थ्रेशहोल्ड (5 USDT) से कम है, तो ऑर्डर को अस्वीकार कर दिया जाएगा।
उदाहरण के लिए, यदि उपयोगकर्ता 0.001 BTC > 5 USDT नोशनल मूल्य का ऑर्डर खोलते हैं, तो ऑर्डर सफलतापूर्वक रखा जा सकता है; यदि उपयोगकर्ता एक ऑर्डर 1 TRX <5 USDT काल्पनिक मूल्य का खोलते हैं, तो ऑर्डर अस्वीकार कर दिया जाएगा।
ध्यान दें:
- "रिड्यूस-ओनली" ऑर्डर प्रभावित नहीं होता है।
- बायनेन्स फ्यूचर्स बिना किसी पूर्व घोषणा के समय-समय पर न्यूनतम ऑर्डर सीमा को समायोजित करेगा, उपयोगकर्ता विवरण के लिए API के माध्यम से जांच कर सकते हैं।
पूरा USDⓈ-M भविष्य अनुबंध विनिर्देशों के लिए, कृपया देखें:
[व्यापार के नियम] पेज का स्क्रीनशॉट:
