मल्टी-असेट मोड क्या है
2021-07-19 06:47
मल्टी-असेट्स मोड उपयोगकर्ताओं को कई मार्जिन असेट में USDⓈ-M फ्यूचर्स के व्यापार की अनुमति देता है। फिलहाल बायनेन्स फ्यूचर्स USDT-मार्जिन्ड और BUSD-मार्जिन्ड अनुबंध USDⓈ-M फ्यूचर्स प्रोडक्ट लाइन के अंतर्गत पेश करता है। नए लॉन्च किए गए मल्टी-असेट मोड के साथ, उपयोगकर्ता USDT-मार्जिन्ड और BUSD-मार्जिन्ड अनुबंधों में अपना मार्जिन साझा करेंगे। किसी भी अनुबंध पर प्राप्त किए गए किसी भी लाभ को मार्जिन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है; इसका मतलब यह है कि एक पोजीशन का मुनाफा दूसरे गंवाने वाले पोजीशन की भरपाई कर सकता है। इस प्रकार, मार्जिन बैलेंस दो बाजार में पोजीशन के बीच सिर्फ शुद्ध P&L को दर्शाता है। नया फीचर सिर्फ क्रॉस मार्जिन मोड को सपोर्ट करता है।
मल्टी-असेट मोड निम्नलिखित असेट को सपोर्ट करता है जिनका उपयोग मार्जिन के रूप में किया जा सकता है:
असेट मार्जिन | अधिकतम ट्रांसफर-इन | संपार्श्विक (कोलैटरल) मूल्य अनुपात |
BTC | 5 BTC | 95% |
ETH | 70 ETH | 95% |
BNB | 1,000 BNB | 95% |
XRP | 15,600 XRP | 90% |
ADA | 11,300 ADA | 90% |
DOT | 460 DOT | 90% |
SOL | 100 SOL | 90% |
USDT | असीमित | 100% |
BUSD | असीमित | 100% |
कृपया ध्यान दें:
- उपयोगकर्ताओं को संपार्श्विक (कोलैटरल) के लिए उपरोक्त मार्जिन को USDⓈ-M फ्यूचर्स में अंतरित करना चाहिए;
- USDⓈ-M फ्यूचर्स वैलेट में BNB बैलेंस का उपयोग अभी भी ट्रेडिंग शुल्क छूट के लिए किया जा सकता है;
- मल्टी-असेट मोड में मार्जिन के रूप में उपयोग किए जाने वाले BTC, ETH, और BNB को 5% मूल्य का हेयरकट प्राप्त होगा। मार्जिन के रूप में उपयोग किए जाने वाले XRP, DOT और ADA को 10% मूल्य का हेयरकट प्राप्त होगा। उदाहरण के लिए, $1000 के बाजार मूल्य वाले BNB का मूल्य $950 होगा और $1,000 के बाजार मूल्य वाले ADA का मूल्य $900 होगा जब मल्टी-असेट मोड में मार्जिन के रूप में उपयोग किया जाएगा;
- मल्टी-असेट मार्जिन के रूप में उपयोग किए जाने वाले BNB को BNB होल्डिंग गणना में गिना जाएगा।
एकल/मल्टी-असेट मोड के बीच स्विच कैसे करें?
कृपया ध्यान दें कि मल्टी-असेट मोड केवल USDⓈ-M फ्यूचर्स पर लागू होता है।
बायनेन्स एप पर अपने बायनेन्स खाते में लॉग इन करें और USDⓈ-M फ्यूचर्स ट्रेडिंग इंटरफेस पर जाएं। [...] पर टैप करें और [वरीयता] - [असेट मोड] चुनें ।


[असेट मोड] टैब में, [एकल-असेट मोड] या [मल्टी-असेट मोड] के बीच चयन करें। एकल-असेट मोड डिफॉल्ट रूप से सक्षम किया हुआ है।

जब आप पोजीशन धारण करते/करती हैं, तब भी आप मौजूदा पोजीशन को बंद किए बिना मल्टी-असेट मोड चालू कर सकते/सकती हैं।
मान लें कि आप पृथक मोड में पोजीशन धारण करते/करती हैं। उस स्थिति में, आपको मल्टी-असेट फंक्शन को सक्षम करने से पहले सभी ओपन पोजीशन को क्रॉस मोड में स्विच करने के लिए कहा जाएगा।
मल्टी-असेट मोड को सक्रिय करने से पहले, USDⓈ-M फ्यूचर्स से जुड़े जोखिमों को बेहतर ढंग से समझने के लिए कृपया पहले इस गाइड को पढ़ें।
मल्टी-असेट मोड में लाभ और हानि
जब आपका BUSD या USDT वॉलेट बैलेंस सकारात्मक होता है, तो उत्पन्न लाभ व्यापारिक युग्म का मूल्यवान असेट होता है। उदाहरण के लिए, यदि आप USDT अनुबंध का व्यापार करते/करती हैं, तो उत्पन्न सभी लाभ USDT में हैं; यदि आप BUSD अनुबंध का व्यापार करते/करती हैं, तो सभी लाभ BUSD में हैं;
जब आपका BUSD या USDT वैलेट बैलेंस ऋणात्मक होता है, यदि नुकसान 10,000 USDT/BUSD से कम है, तो यह स्वचालित रूप से परिवर्तित नहीं होगा; यदि हानि राशि 10,000 USDT/BUSD से अधिक है, तो इसे USDⓈ-M फ्यूचर्स वैलेट असेट बैलेंस के अनुपात में परिवर्तित किया जाएगा, आपका संबंधित मार्जिन असेट को घटाकर।
संक्षेप में, उत्पन्न लाभ और हानि हमेशा युग्म-मूल्य वाले असेट का व्यापार करते हैं, लेकिन नुकसान के मामले में, उपयोगकर्ताओं को अपने खातों को संतुलित करने और धन की उपयोग दर को बढ़ाने में मदद करने के लिए प्लेटफॉर्म ने एक स्वचालित विनिमय तंत्र जोड़ा है।
ऑटो-विनिमय
मल्टी-असेट मोड के तहत, ऑटो-विनिमय तीन परिस्थितियों में होगा:
- जब असेट वैलेट बैलेंस ऑटोएक्सचेंजथ्रेसहोल्ड (-10,000 USD) से कम होता है, तो USDT या BUSD ऋणात्मक बैलेंस को सिस्टम मैच इंजन द्वारा मार्जिन असेट में स्वचालित रूप से विनिमय कर दिया जाएगा।
- जब उपयोगकर्ताओं का परिसमापन हो जाता है,तो ऑटो विनिमय तुरंत चालू हो जाएगा यदि USDⓈ-M फ्यूचर्स वैलेट बैलेंस में BUSD/USDT घाटे को कवर करने के लिए पर्याप्त नहीं है।
- जब उपयोगकर्ताओं के पास मौजूदा पोजीशन या ओपन ऑर्डर नहीं होते हैं, तो सिस्टम लगातार LTV (ऋण से मूल्य) की गणना करेगा। जब LTV ≥ 1, ऑटो-विनिमय चालू हो जाएगा।
नोट: LTV= abs(∑USD मूल्य में ऋणात्मक असेट वैलेटबैलेंस*(1+ऑटो विनिमय हेयरकट)) / USD मूल्य में सकारात्मक असेट वैलेटबैलेंस* (1-ऑटो विनिमय हेयरकट)
ऑटो-विनिमय को स्पॉट मैच इंजन द्वारा नियंत्रित किया जाता है और जब ट्रिगर होता है तो USDⓈ-M फ्यूचर्स वैलेट के तहत सभी सकारात्मक बैलेंस असेट स्वचालित रूप से संबंधित BUSDT/USDT घाटे को कवर करने के लिए एक्सचेंज की जाती हैं। कृपया ध्यान दें कि ऑटो-विनिमय कमीशन शुल्क नहीं लेता है, लेकिन तरलता की अस्थिरता का सामना करने के लिए आपके असेट में कटौती की जाती है:
असेट | ऑटो विनिमय हेयरकट |
BTC | 2.5% |
ETH | 2.5% |
BNB | 5% |
ADA | 5% |
XRP | 5% |
DOT | 5% |
SOL | 5% |
केस 1: जब आपका BUSD बैलेंस -20,000 BUSD है, तो ऑटो-विनिमय चालू हो जाएगा। 20,000 BUSD / 97.5% = 20,513 BTC का BUSD वैलेट को संतुलित करने के लिए BUSD में बदल दिया जाएगा।
केस 2: मल्टी-असेट मोड के तहत, यदि आपके पास कोई मौजूदा पोजीशन या ओपन ऑर्डर नहीं है, तो UM वैलेट बैलेंस 1 BNB + (-600) BUSD है
- मान लें कि BNB/BUSD = $700
आपका LTV = abs(-600)/(700*(1-5%)) = 0.90 < 1, ऑटो-विनिमय चालू नहीं होगा;
- मान लें कि BNB/BUSD = $600
आपका LTV = abs(-600)/(600*(1-5%)) = 1.05 ≥ 1, ऑटो-विनिमय चालू हो जाएगा, ऋणात्मक BUSD बैलेंस को क्लियर करने के लिए आपके BNB को BUSD में बदल दिया जाएगा।
कृपया ध्यान दें कि यदि आप ऑटो-विनिमय को चालू नहीं करना चाहते/चाहती हैं, तो आप ऋणात्मक बैलेंस को $10,000 से कम रखने के लिए पर्याप्त मार्जिन असेट को USDⓈ-M फ्यूचर्स वैलेट में परिवर्तित या अंतरित कर सकते/सकती हैं। जब उपयोगकर्ताओं के पास मौजूदा पोजीशन या ओपन ऑर्डर नहीं होते हैं और USDⓈ-M फ्यूचर्स वैलेट में घाटे का असेट होता है,तो यह अनुशंसा की जाती है कि उपयोगकर्ता LTV खाते को 1 से अधिक होने से रोकने के लिए पर्याप्त मार्जिन असेट को समय पर परिवर्तित या अंतरित करें, जो ऑटो-विनिमय को चालू कर सकता है।
जोखिम को कम करने के लिए,बायनेन्स अस्थाई रूप से ऑटो-विनिमय थ्रेशोल्ड को समायोजित कर सकता है और विनिमय को निष्पादित कर सकता है। आप देख सकते/सकती हैं कि आपके USDⓈ-M फ्यूचर्स वैलेट में एक निश्चित असेट का बैलेंस ऋणात्मक है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपके USDⓈ-M फ्यूचर्स वैलेट का मार्जिन बैलेंस खत्म हो गया है।
मल्टी-असेट मोड के अंतर्गत अपने खाते मार्जिन अनुपात की जांच कैसे करें?
यदि आपने [मल्टी-असेट मोड] का चयन किया है, तो मार्जिन अनुपात विजेट के ऊपरी-दाएं कोने पर एक "मल्टी-असेट" टैग दिखाया जाएगा।
चूंकि आपके मार्जिन बैलेंस मल्टी-असेट मोड में कई पोजीशन में साझा किया जाता है, इसलिए कृपया अपने मार्जिन अनुपात की बारीकी से निगरानी करें। एक बार मार्जिन अनुपात 100% तक पहुंचने के बाद, सभी पोजीशन को परिसमाप्त कर दिया जाएगा।
मल्टी-असेट मोड के तहत मार्जिन अनुपात विजेट
मल्टी-असेट मोड में आपके मार्जिन अनुपात की गणना में उपयोग किया जाने वाला समीकरण निम्नलिखित है:
खाता मार्जिन अनुपात = खाता रखरखाव मार्जिन/खाता इक्विटी
- खाता रखरखाव मार्जिन: USD में सभी क्रॉस पोजीशन के रखरखाव मार्जिन का योग।
- खाता इक्विटी: USD में सभी क्रॉस पोजीशन के मार्जिन बैलेंस का योग।
अपने असेट के बैलेंस की जांच कैसे करें?
ट्रेडिंग इंटरफेस में, अपने पोजीशन पैनल तक नीचे स्क्रॉल करें और [असेट] टैब का चयन करें।

वैकल्पिक रूप से आप अपने फ्यूचर्स वैलेट में असेट के बैलेंस की जांच कर सकते/सकती हैं।

मल्टी असेट्स मोड के अधीन मैं अपने मार्जिन अनुपात की गणना कैसे करूं?
कृपया ध्यान दें कि मार्जिन अनुपात USDTUSD और BUSDUSD युग्म के लिए प्रचलित बाजार दर पर आधारित होता है।
मान लें कि असेट युग्म और इसकी संबंधित फ्लोटिंग रूपांतरण दरें इस प्रकार हैं:
असेट युग्म | असेट सूचकांक | इंडेक्सबिड बफर | इंडेक्सआस्क बफर | बोली दर | आस्क रेट |
USDTUSD | 0.99 | 0.01 | 0.005 | 0.9801 | 0.99495 |
BUSDUSD | 1 | 0 | 0 | 1 | 1 |
मान लीजिए कि BTCUSDT निरंतर और ETHBUSD_210326 क्रमशः 100x और 50x के लेवरिज के साथ कोई उपयोगकर्ता दो अनुबंधों में व्यापार करना चाहते हैं। इस परिप्रेक्ष्य में, रखरखाव मार्जिन अनुपात क्रमशः 0.8% और 1% होगा। पृथक या क्रॉस-मार्जिन के इतर, विभिन्न मापदंडों के खाते का स्टेटस और गणना परिवर्तन निम्नानुसार हैं।
1. प्रारंभिक अवस्था - कोई ओपन पोजीशन नहीं
संकेत चिह्न | BTCUSDT | ETHBUSD_210326 |
मार्जिन असेट | USDT | BUSD |
असेटवैलेटबैलेंस | 200 | 220 |
असेटईक्विटी | 200 | 220 |
रखरखाव मार्जिन दर | 0.008 | 0.01 |
प्रारंभिक मार्जिन दर | 0.01 (100x) | 0.02 (50x) |
असाधित P&L | 0 | 0 |
एकल-असेट मोड : ऑर्डर के लिए उपलब्ध USDT = 200,BUSD ऑर्डर के लिए उपलब्ध = 220
मल्टी-असेट मोड : खाता इक्विटी =∑ न्यूनतम(असेटईक्विटी *बिडरेट, असेटईक्विटी *आस्करेट) = 200*0.9801+220*1 = 416.02
चूंकि कोई ओपन पोजीशन नहीं है, असेट क्रॉस इनिशियल मार्जिन 0 है, ऑर्डर के लिए उपलब्ध uni = खाता ईक्विटी -∑(असेट क्रॉस इनिशियल मार्जिन *आस्क रेट) = 416.02-0 = 416.02
ऑर्डर के लिए उपलब्ध USDT = 416.02/0.99495 = 418.13
ऑर्डर के लिए उपलब्ध BUSD = 416.02/1 = 416.02
खाता रखरखाव मार्जिन= 0
मार्जिन अनुपात = खाता रखरखाव मार्जिन/खाता इक्विटी
2. ओपन पोजीशन के साथ
संकेत चिह्न | BTCUSDT | ETHBUSD_210326 |
मार्जिन असेट | USDT | BUSD |
असेटवैलेटबैलेंस | 200 | 220 |
असेटईक्विटी | 200 | 220 |
रखरखाव मार्जिन दर | 0.008 | 0.01 |
प्रारंभिक मार्जिन दर | 0.01 (100x) | 0.02 (50x) |
पोजीशन मात्रा | 0.5 | 20 |
प्रवेश कीमत | 20,000 USDT | 600 BUSD |
अंकित मूल्य | 20,000 USDT | 600 BUSD |
असाधित P&L | 0 | 0 |
खाता रखरखाव मार्जिन = ∑असेटMM*आस्क रेट = 0.5*20000*0.008*0.99495 + 20*600*0.01*1 = 199.596
चूंकि कोई असाधित P/Lनहीं है, खाता ईक्विटी = खाता वैलेट बैलेंस = 416.02
uniAvailableForOrder= खाता ईक्विटी -∑(assetCrossInitialMargin * askRate) = 416.02 - (0.5*20000*0.01*0.99495+20*600*0.02*1)= 76.525
ऑर्डर के लिए उपलब्ध USDT = 76.525/0.99495 = 76.91
ऑर्डर के लिए उपलब्ध BUSD = 76.525/1 76.525
मार्जिन रखरखाव अनुपात = खाता रखरखाव मार्जिन/ खाता ईक्विटी = 199.596/416.02 = 0.47977 = 47.98%
3. ओपन पोजीशन और असाधित PnL के साथ
संकेत चिह्न | BTCUSDT | ETHBUSD_210326 |
मार्जिन असेट | USDT | BUSD |
असेटवैलेटबैलेंस | 200 | 220 |
असेटईक्विटी | 200-500 = -300 | 220+400 = 620 |
रखरखाव मार्जिन दर | 0.008 | 0.01 |
प्रारंभिक मार्जिन दर | 0.01 (100x) | 0.02 (50x) |
पोजीशन मात्रा | 0.5 | 20 |
प्रवेश कीमत | 20,000 USDT | 600 BUSD |
अंकित मूल्य | 19,000 USDT | 620 BUSD |
असाधित P&L | 0.5*(19000-20000) = -500 | 20*(620-600)= 400 |
खाता रखरखाव मार्जिन = ∑असेटMM*आस्क रेट = 0.5*19000*0.008*0.99495 + 20*620*0.01*1 = 199.61
असाधित PnL के साथ, खाता ईक्विटी = ∑न्यूनतम (असेट ईक्विटी *बिड दर, असेट ईक्विटी *आस्क रेट) = -300*0.99495+620*1=321.515
uniAvailableForOrder= खाता ईक्विटी -∑(assetCrossInitialMargin * askRate ) = 321.515 - (0.5*19000*0.01*0.99495+20*620*0.02*1) = -21
ऑर्डर के लिए उपलब्ध USDT और ऑर्डर के लिए उपलब्ध BUSD 0 है।
मार्जिन अनुपात = खाता रखरखाव मार्जिन/ खाता ईक्विटी = 199.61/321.515 = 0.62084 = 62.08%