उप-खाता के फंक्शन और अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों को कैसे प्रबंधित करें
2021-06-29 03:31
उप-खाता के फंक्शन
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
उप-खाता के फंक्शन
उप-खाता क्या है?
उप-खाता आपको कई खातों के माध्यम से व्यापार करने की सुविधा देता है। आप इसका उपयोग जिम्मेदारियों को स्पष्ट रूप से विभाजित करने और लेनदेन को अधिक कुशलतापूर्वक और सुरक्षित रूप से प्रबंधित करने के लिए कर सकते/सकती हैं।

उप-खाता फंक्शन कॉर्पोरेट खाता उपयोगकर्ताओंऔरVIP1 (या उच्चतर) व्यक्तिगत खाता उपयोगकर्ताओंके लिए उपलब्ध है (उपयोगकर्ताओं को सेवा का उपयोग करने से पहले पहचान सत्यापन पूरा करने और 2FA (टू फैक्टर सत्यापन) उपकरणों को सक्षम करने की आवश्यकता होती है)।
उप-खाते का उपयोग किसे करना चाहिए?
उप-खाते उपयोगकर्ताओं को ईमेल और वर्चुअल ईमेल दोनों के माध्यम से API के साथ व्यापार करने के लिए कई खाते बनाने देते हैं। यह उन लोगों के लिए उपयुक्त है जिनके पास एक ट्रेडिंग टीम है और उन्हें कई रणनीतियों के साथ व्यापार करने की आवश्यकता है, या जिन्हें जोखिम प्रबंधन उद्देश्यों के लिए अपने असेट को अलग करने की आवश्यकता होती है।
उप-खाता विशेषताएं
उप-खाता प्रबंधन सुविधाओं का अवलोकन | ||
फंक्शन | वर्णन | टिप्पणी |
खाता प्रबंधन | एक उप-खाता प्रबंधन केंद्र बनाएं और जरूरत पड़ने पर प्रत्येक उप-खाते के सभी कार्यों को फ्रीज या अनफ्रीज करना चुनें। उदाहरण के लिए, आप मार्जिन खाते, फ्यूचर्स खाते पर टॉगल कर सकते/सकती हैं और उप-खातों के लिए BLVT सक्षम कर सकते/सकती हैं; आप सीधे मास्टर खाते से उप-खातों का पासवर्ड भी बदल सकते/सकती हैं। | आप जितने उप-खातों के मालिक हो सकते/सकती हैं, वह मास्टर खाते के संबंधित VIP स्तर पर निर्भर करता है |
API प्रबंधन | उप-खाता API कुंजियां और API एक्सेस बनाएं और संपादित करें। | प्रत्येक उप-खाता 30 API कुंजी बना सकता है, जिसका उपयोग सार्वजनिक API इंटरफेसमें उप-खाते के माध्यम से आर्डर /पूछताछ/पोजीशन /ऑर्डर आदि देने के लिए किया जा सकता है। |
असेट प्रबंधन | आप मास्टर खाते और सभी उप-खातों के बैलेंस की जांच कर सकते/सकती हैं। बिना किसी शुल्क के तुरंत मास्टर खाते और उप-खातों के बीच असेट को अंतरित करने के लिए [अंतरण करें] पर क्लिक करें। | BTC या फिएट के मूल्य में |
ऑर्डर प्रबंधन | आप अपने सभी उप-खाते के[ओपन ऑर्डर], [ऑर्डर इतिहास ], और [व्यापार इतिहास] की जांच कर सकते/सकती हैं। | आप ऑर्डर को तारीखों और ट्रेडिंग युग्मों के आधार पर फिल्टर कर सकते/सकती हैं |
अंतरण का इतिहास | आप [से अंतरण] या [को अंतरण] चुनकर सभी खातों के निधि अंतरण इतिहास की जांच कर सकते/सकती हैं। | |
लॉगिन का इतिहास | आप तारीख, IP पता और लोकेशन के माध्यम से सभी उप-खाते के लॉगिन इतिहास की जांच कर सकते/सकती हैं। |
उप-खाता कैसे बनाएं?
1.[प्रोफाइल] - [उप-खाते] पर क्लिक करें।

2. [+ उप खाता बनाएं] पर क्लिक करें।

3. अपने उप-खाते के लिए ईमेल पता प्रविष्ट करें। आप या तो नियमित ईमेल या वर्चुअल ईमेल का उपयोग कर सकते/सकती हैं। फिर एक पासवर्ड बनाएं और [उप खाता बनाएं]पर क्लिक करें।

सुझाव:
- कृपया ध्यान दें कि खाता निर्माण के बाद आपको अपना ईमेल पता सत्यापित करना होगा;
- जब आप वर्चुअल ईमेल के साथ एक उप-खाता बनाते/बनाती हैं, तो वह उप-खाता केवल API के माध्यम से मास्टर खाते द्वारा संचालित किया जा सकता है।
4. एक बार उप-खाता सफलतापूर्वक बन जाने के बाद, इसे खाता प्रबंधन सूची में देखा जा सकता है, जहां आप अपनी खाता अनुमतियों का प्रबंधन कर सकते/सकती हैं।


उप-खाता अनुमतियों को कैसे प्रबंधित करें?
- API प्रबंधन: उप-खाता API कुंजी बनाने के लिए, [API प्रबंधन] पर जाएं और [API बनाएं] पर क्लिक करें। आप यहां उप-खाता API अनुमतियों को भी संपादित कर सकते/सकती हैं। संपादित करने के लिए बस [संशोधित करें] पर क्लिक करें।

- असेट प्रबंधन: आप या तो BTC या फिएट मुद्रा के मूल्य में, मास्टर खाते और सभी उप-खातों के बैलेंस की जांच कर सकते/सकती हैं। बिना किसी शुल्क के तुरंत मास्टर खाते और उप-खातों के बीच असेट अंतरित करने के लिए [अंतरण] पर क्लिक करें।


- ऑर्डर प्रबंधन: आप अपने सभी उप-खातों के [ओपन ऑर्डर], [ऑर्डर इतिहास] और [व्यापार इतिहास]की जांच कर सकते/सकती हैं। आप तारीख और ट्रेडिंग युग्म के माध्यम से ऑर्डर को फिल्टर भी कर सकते/सकती हैं।

- अंतरण इतिहास: आप [से अंतरण] या [को अंतरण] को चुनकर सभी खातों के लिए निधि अंतरण इतिहास की जांच कर सकते/सकती हैं।

- लॉगिन इतिहास: आप तारीख, IP पते और स्थान के आधार पर सभी उप-खाता लॉगिन इतिहास की जांच कर सकते/सकती हैं।

1. क्या सभी उप-खाते मास्टर खाते के समान लेनदेन शुल्क छूट के हकदार हैं?
आपके VIP टियर और संगत छूटका निर्धारण सभी उप-खाते और मास्टर खाता की कुल जमा ट्रेडिंग मात्रा के द्वारा किया जाएगा जिससे आप कहीं अधिक अनुकूल शुल्कों के साथ व्यापार करने में समर्थ होंगे/होंगी।
2. मैं उप-खाता ट्रेडिंग रेफरल बोनस की गणना कैसे करूं?
सभी उप-खातों की ट्रेडिंग मात्रा की गणना मास्टर खाते में की जाएगी, और उप-खाते के रेफरल बोनस को मास्टर खाते के रेफरलकर्ता को छूट के रूप में दी जाएगी।
3. क्या मेरे उप-खातों की API ऑर्डर सीमा मेरे मास्टर खाते के समान है?
हां, प्रत्येक उप-खाते के लिए API ऑर्डर सीमा मास्टर खाते के समान होती है, उप-खातों की अपनी अलग API ऑर्डर सीमा होती हैं।
फ्यूचर्स ऑर्डर
- 300 ऑर्डर/ 10 सेकंड
- 1200 ऑर्डर/ 1 मिनट
स्पॉट ऑर्डर
- 50 ऑर्डर / 10सेकंड
- 160,000 ऑर्डर / 24 घंटे
नोट: प्रत्येक उप-खाते से अधिकतम 30 API कुंजियां बन सकती हैं।
4. क्या उप-खाते को 2FA (टू-फैक्टर सत्यापन) सत्यापन की आवश्यकता है?
नहीं, जब आप पहली बार अपने उप-खाते में लॉग इन करेंगे/करेंगी तो आपको अपना ईमेल सत्यापित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। हालांकि, हम अनुशंसा करते हैं कि आप सुरक्षा कारणों से अपने उप-खातों पर बायनेन्स/गूगल 2FA (टू-फैक्टर सत्यापन) सत्यापन सक्षम करें।
5. क्या मैं अपने उप-खाते से असेट निकाल सकता/सकती हूं?
नहीं, केवल मास्टर खाता ही असेट अंतरण कर सकता है। उप-खातों और तृतीय-पक्ष खातों के बीच असेट अंतरण सपोर्ट प्राप्त नहीं है।
6. मैं कितने उप-खाते खोल सकता/सकती हूं?
प्रकार | VIP 1 | VIP 2 | VIP 3 | VIP 4 | VIP 5 | VIP 6 | VIP 7 | VIP 8 | VIP 9 |
स्पॉट | 20 | 30 | 40 | 50 | 60 | 70 | 80 | 100 | 200 |
मार्जिन | 10 | 10 | 10 | 10 | 10 | 10 | 10 | 10 | 10 |
फ्यूचर्स | 20 | 30 | 40 | 50 | 60 | 70 | 80 | 100 | 200 |
लेवरिज टोकन | 20 | 30 | 40 | 50 | 60 | 70 | 80 | 100 | 200 |